Monday 19 March 2012

"भईया हमार दयावान" का प्रदर्शन 23 मार्च से

ऋषि इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले बनी अशोक गुप्ता कृत भोजपुरी फिल्म "भईया हमार दयावान" का प्रदर्शन 23 फरवरी से मुंबई व संपूर्ण बिहार, झारखण्ड में किया जायेगा। निर्माता हरीश गुप्ता निर्मित इस फिल्म में मनोज तिवारी ‘मृदुल’, शुभम तिवारी, पाखी हेगड़े, रिंकु घोष, मोनालिसा, किरण कुमार, मनोज टाईगर, अवधेश मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी व अरविंद अकेला कल्लू की प्रमुख भूमिका है। फिल्म के निर्देशक हैं निर्देशक असलम शेख। गीत विनय बिहारी व प्यारे लाल यादव के वहीं संगीत दिया है राजेश-रजनीश ने। बकौल निर्माता हरीश गुप्ता व निर्देशक असलम शेख ‘भईया हमार दयावान’ एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है।

No comments:

Post a Comment