Thursday 16 February 2012

एक्शन और रोमांस से भरपूर ‘बजरंग

भोजपुरी की सुपर डुपर हिट फिल्में ‘गईल भईंसियां पानी में’ और ‘पायल’ के बाद निर्माता जीतेन्द्र प्रताप सिंह की नयी फिल्म ‘बजरंग’ इन दिनों भोजपुरी वल्र्ड में हाट केक बनी है। माना जा रहा है कि जबरदस्त एक्शन से भरी ‘बजरंग’ वर्ष 2012 में जबरदस्त हंगामा मचायेगी। इस फिल्म का प्रदर्शन जल्द ही बिहार सहित पूरे देश में होने जा रहा है। इस फिल्म मं भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अलावा संजय पांडे, जय सिंह, उमेश सिंह, रमेश दुबे, सीमा सिंह, वैभव राय तथा मास्टर वरुण सिंह की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म के निर्देशक हैं नंद किशोर महतो। गुरुजी फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी इस फिल्म ‘बजरंग’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश और बिहार के वास्तविक लोकेशनों पर की गयी है। फिल्म के निर्माता जितेन्द्र प्रताप ंिसंह कहते हैं ‘बजरंग’ एक्शन के साथ-साथ रोमांस तथा काॅमेडी का भरपूर मसाला है। फिल्म के निर्देशक नंद किशोर महतो कहते हैं ‘बजरंग’ पर निर्माता जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया है। नंद किशोर महतो की जितेन्द्र प्रताप सिंह के साथ यह तीसरी फिल्म है। इस फिल्म को लेकर भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह भी काफी उत्साह में हैं। इस फिल्म के लिए पवन सिंह ने खूब मेहनत किया है। फिल्म के खलनायक संजय पांडे की सुनें तो निर्माता जितेन्द्र प्रताप सिंह के कैंप में मेरी ये पहली फिल्म है। काफी मजा आया इस फिल्म में काम करके। इसी तरह खलनायक जय सिंह भी फिल्म ‘बजरंग’ और इसकी पूरी टीम की तारीफ करते हैं। फिल्म के गीत जहांगीर आरजू, मुन्ना दुबे और विनोद पासवान ने लिखा है जबकि संगीत दिया है ओम झा ने। फिल्म की कहानी लिखी है संतोष मिश्रा ने। ‘बजरंग’ जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है। जिसको लेकर अभी से चर्चा है कि यह फिल्म ब्लाक बस्टर फिल्म होगी।

No comments:

Post a Comment