Tuesday 15 November 2011

भोजपुरिया पर्दे पर छाने को तैयार ‘तुलिप सिंह’

भोजपुरी फिल्मों में छाने को तैयार हैं ग्लैमरस गर्ल तुलिप सिंह। तुलिप सिंह मूलतः उत्तरप्रदेश की रहने वाली हैं और जल्दी कई भोजपुरी फिल्मों में बतौर नायिका नजर आयेंगी। तुलिप ने अपने कैरियर की शुरूआत कृष्णा अभिषेक के अपोजिट सुपरहिट फिल्म ‘‘दे दऽ पिरीतिया उधार’’ से किया है। तुलिप की अभी भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन के साथ ‘‘धमाल कईल राजा’’, की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म के निर्देशन की कमाल संभाली है चन्द्रसेन सिंह ने। वही भोजपुरी स्टार विनय आनंद के साथ तुलिप नैना चार करते नजर आयेंगी कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रामदेवन की फिल्म ‘‘काली;; में। इसके अलावा तुलिप कई और फिल्मों में जलवे बिखेरती नजर आयेंगी। तुलिप सिंह कहती है कि मुझे भोजपुरी फिल्मों में काम करके काफी मजा आ रहा है मैं हर तरह की भूमिकाएँ करना चाहती हूँ। तुलिप भोजपुरी के कई बड़े बैनर्स के संपर्क में भी है।

No comments:

Post a Comment