Monday, 19 March 2012

‘‘बिदेसिया’’ में नायिका बनी छवि पाण्डेय

छवि पाण्डेय अब भोजपुरी पर्दे पर नायिका बन गयी है। मूलतः पटना की रहने वाली छवि ने अपने कैरियर की शुरूआपत बतौर गायिका से की, छवि ने पटना के नवरंग ललित कला केन्द्र से संगीत की विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कलर्स के लिए ‘‘इंडियाज गाट्स टैलेंट’’ में फाईनल तक की राह पूरी की। फिर छवि महुआ के ‘‘सुर संग्राम ’’ में अंतिम दौर तक पहुँची। उसके बाद उन्हें महुआ टी. वी. पर प्रसारित ‘‘अंखियों के झरोखे से’’ में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। ‘‘अंखियों के झरोखे’’ से में उनके अभिनय प्रतिभा से प्रभावित निर्माता महुआ मीडिया व अभय सिन्हा ने उन्हें भिखारी ठाकुर के नाटक पर बन रही ‘‘बिदेसया’’ में मुख्य नायिका के रूप में ब्रेक दिया। फिल्म में छवि झुमकी नामक लड़की की भूमिका में है जो ‘‘बिदेसिया’’ की नई नवेली दुल्हन बनी है। फिल्म में उनके नायक हैं भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ। फिल्म के निर्देशक हैं रंजन कुमार सिंह। फिल्म में छवि पाण्डेय के अभिनय की तारीफ हो रही है। जिस किसी ने भी फिल्म के रशेज देखे हैं वे छवि को भोजपुरी की नई सुपर स्टार अदाकारा के रूप में देख रहा है। छवि ने फिल्म में गानों की अपनी मधुर आवाज भी दी है। बकौल छवि वे हमेशा साफ सुथरी व मनोरंजक फिल्में करेगी व पटना एवं बिहार के गौरवान्वित करेगी। छवि को बेस्ट आफ लक।

Saturday, 17 March 2012

6 लाख लोगों के बीच जहानाबाद में सीमा सिंह ने किया आयटम नम्बर

भोजपुरी सिनेमा की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह और भोजपुरी वल्र्ड के रंगबाज हैदर काजमी ने मिलकर एक रिकार्ड रच दिया। पहली बार बिहार के नक्सलाईट बेल्ट वाले जहानाबाद में आयटम नंबर शूट हुआ। यह आयटम नम्बर हैदर काजमी की नयी फिल्म ‘कालिया’ के लिए सीमा सिंह के ऊपर फिल्माया गया। सीमा सिंह ने यह आयटम नम्बर किया तो उनका डांस तड़का देखने के लिए शायद आप यकीन ना करें मगर पूरे 6 लाख लोगों की भारी भीड़ जमा थी। 6 लाख लोगों की भीड़ देख सीमा डर गयीं मगर ‘कालिया’ के निर्देशक शिवराम यादव तथा हैदरकाजमी ने सीमा सिंह का हौसला बढ़ाया और सीमा सिंह ने इस आयटम नम्बर को पूरा कराया। सीमा कहती हैं जहानाबाद में पहली बार शूटिंग हुई है। यहां आज तक कभी भी किसी फिल्म की शूटिंग नहीं हुई। ऊपर से आयटम नम्बर। सीमा बताती हैं यहां जैसे ही लोगों को मेरे डांस के बारे में पता चला लोगों का रेला उमड़ पड़ा। सीमा सिंह, हैदर काजमी के क्रेज की जमकर तारीफ करती हैं। वे कहती हैं जहानाबाद के लोगांे में हैदर काजमी की काफी इज्ज़त है। हैदर जी के एक बार शांत रहने के इशारा करने पर शूटिंग देख रहे 6 लाख लोग तुरंत शांत हो जाते थे। आज तक मैंने इतनी जगहों पर शूटिंग की मगर जो प्यार मुझे जहानाबाद के लोगों ने दिया उसे मैं नहीं भूल सकती। इस आयटम नंबर को कवर करने जहानाबाद में पत्रकारों की भारी भीड़ भी थी। कड़ी मेहनत कर सीमा सिंह ने इस आयटम नम्बर को पूरा किया। सीमा सिंह कहती हैं हैदर जी ने जब मुझे बताया कि मुझे जहानाबाद में शूटिंग करनी है तो मैं डर गयी। मगर हैदर जी ने मेरा हौसला बढ़ाया। जहानाबाद में हैदर जी के गांव पहुंची तो पता चला कि यहां के लोग कलाकारों की कितनी इज्ज़त करते हैं। ‘कालिया’ को लेकर हैदर काजमी भी काफी उत्साह में हैं। जबरदस्त एक्शन से भरी फिल्म ‘कालिया’ में हैदर काजमी की नायिका है अक्षरा सिंह। फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं शिवराम यादव, जिनकी पिछली फिल्म ‘रंगबाज’ ने सफलता का नया रिकार्ड बनाया था। ‘कालिया’ में मुख्य खलनायक हैं अनिल यादव साथ में बालेश्वर सिंह। ‘कालिया’ की कहानी खुद शिवराम यादव ने ही लिखी है। इस फिल्म ‘कालिया’ का निर्माण ‘रंगबाज’ जैसी हिट फिल्म देने वाली कंपनी एस.सी. डिजिटल प्रा. लि. द्वारा किया जा रहा है

अपने तो अपने होते है :- के के गोस्वामी



अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता के के गोस्वामी का नाम किसी से छुपा नही है! इन्होने बोल्लीवुड ,सीरियल्स, अड्वरटाइज़ , थियेटर ले के भोजपुरी फ़िल्मो मे काम किया है और कर भी रहे है ! इन्हे लोग इन के नाम से तो जानते ही है लेकिन कुछ और अलग नाम भी दे दिया है और वो है " गबराल" और " गुटुर-गु"!
कहते है की इंसान का रूप,रंग, इंसान का कद अलग अलग हो सकता है लेकिन इंसान का टॅलेंट ही उसे आगे बढ़ता है, लोगो क बीच मे इंसान की पर्सनॅलिटी ही एक ऐसी चीज़ होती है जो औरो से अलग रखती है..
के के गोस्वामी जीतने अच्छे अभिनेता है उतना ही अच्छे रिश्तो को समझने वाले इंसान भी है, अभी हाल ही मे " धड़के ला तोहरा नामे करेजवा" की शूटिंग करने के दौरान इतना थके हों के बावजूद भी दोस्त के बेटी के शादी मे शरीक होने गुजरात से देल्ही गये!

Monday, 12 March 2012

वर्दी वाला गुंडा बने रजनीश झा जी

करीब तीन दर्जन छतीसगढ़ी फिल्मों के सफल अभिनेता रजनीश झा जी निर्माता राजेश सिंह व पप्पू जी की भोजपुरी फिल्म - दिल ले गईल ओढनिया वाली में मुख्य खलनायक कि भूमिका निभाने के बाद अब उन्हीं के प्रोडक्शन की हिंदी फिल्म- वर्दी वाला गुंडा में फिर से खलनायक के किरदार में नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं, प्रसिद्द निर्देशक फारूख सिद्दकी. जिनके निर्देशन के बारे में हर कोई तारीफ एक ही पुल बंधता है और बात सही भी है, क्योंकि फारूख सिद्दकी एक सुलझे हुए निर्देशक के अलावा तकनीकी रूप से भी मजबूत हैं.
रजनीश झा जी कहते हैं कि मैं निर्माता रजेश जी व पप्पू जी का जितना भी धन्यवाद् दूं वह कम होगा क्योंकि उन्होंने बतौर एक बार फिरसे चयन किया तथा मझे हुए निर्देशक के साथ करने का मौका भी दिया. फारूख जी के साथ काम करके बहुत ही अच्छा अनुभव मिला.\" इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दिनेशलाल यादव निरहुआ, अंजना सिंह और शशिमोहन सिंह हैं.

Anjana Singh with Nirahua in VARDI WALA GUNDA Photo

‘‘बिदेसिया’’ बने निरहुआ

भोजपुरी फिल्मो के जूबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ’’ अब बड़े पर्दे पर ‘‘बिदेसिया’’ की भूमिका निभाते दिखेंगे। निरहुआ यशी फिल्मस् प्रा0लि0 और महुआ मिडीया प्रा0लि0 के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘‘बिदेसिया’’ में भिखारी ठाकुर के नाटक बिदेसिया से प्रेरित बिदेसी के भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में बिदेसी की नई नवेली दुल्हन हैं पटना की छवि पाण्डेय वही मुंबई में ‘बिदेसी’ जिस लड़की के मायाजाल में फंसते है उसकी भुमिका में हैं भोजपुरी की टाप अदाकारा पाखी हेगड़े । निर्माता अभय सिन्हा के इस फिल्म के निर्देशक हैं रंजन कुमार सिंह। बकौल निरहुआ ‘‘बिदेसिया’’ का भूमिका निभाना मेरे फिल्मी कैरियर के सबसे सुखद क्षण में से एक है।

Sunday, 11 March 2012