Wednesday, 1 February 2012
सिलीगुड़ी की फ़िजा में गूंजेंगे मनोज तिवारी के गीत
सिलीगुड़ी : भोजपुरी भाषा को विश्व के मानचित्र में स्थान दिलाने वाले भोजपुरी फिल्मों के नायक व गायक मनोज तिवारी को सुनने की सिलीगुड़ी के शहरवासियों की इच्छा बहुत जल्द पूरी होने वाली है। 11 फ़रवरी को ‘भोजपुरी भजन संध्या’ में गायक मनोज तिवारी के सुर इस फ़िजा में सुनाई देंगे। यह आयोजन मनोरंजन उद्योग से जुड़ी संस्था युनिवर्सल क्रियेशन व माइल स्टोन के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। गुरुवार को युनिवर्सल क्रियेशन की सहायक निदेशक डालिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वेस्टर्न गीतों व कार्यक्रम परोसकर हम अपनी लोक-संस्कृतिक की उपेक्षा कर रहे हैं। मनोरंजन अपनी भाषा और संस्कृति में है, हमें बाहर से उधार लेने की जरूरत नहीं। इससे पूर्व भी उत्तर बंगाल की प्रतिभा को मंच देने के लिए हम मेलोडियस वॉयस ऑफ़ नार्थ बंगाल और मूवमेंट ऑफ़ डांस जैसे कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम समाज सेवा का कार्य भी करना चाहते हैं। इस अवसर पर अमरेश गुप्ता, विरेंद्र गिरि, मोहम्मद राजा और मोहम्मद शहजाद अहमद उपस्थित थे।
होली पर ‘‘दिल तोहरे प्यार में पागल हो गईल’’
जी-9 इंटनेटमेंट बैनर तले बन रही फिल्म ‘‘दिल तोहरे प्यार में पागल हो गईल’’होली के शुभ अवसर पर बिहार में प्रदर्शित की जायेगी जिसके निर्माता हैं, कमलेश यादव तथा निर्देशक हैं इकबाल बख्श। फिल्म में नवोदित सोम यादव व अनारा गुप्ता की रोमांटिक जोड़ी के अलावा बताशा चाचा मनोज टाइगर का हास्य दर्शको को रोमांचित कर देगा . फिल्म में इनके अलावा भोजपुरी खलनायकी के सिरमोर अवधेश मिश्रा, गोपाल राय , अयाज खान, रणधीर सिंह, रितु पाण्डेय, सिकन्दर खान, काजल निषाध हैं। जिसको संगीत से संवारा है विनय बिहारी, आबिद जमाल, समीर सेन व विवेक अस्थाना, गीत है विनय बिहारी व जितेन्द्र यादव का कथा पटकथा संवाद रमेश मिश्रा, नृत्य दिलीप मिस्त्री, छायांकन अरूण हाजरा, मारधाड़ शकील शेख है।
Tuesday, 31 January 2012
"मेहरारू बिना रतिया कइसे कटी" का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू
निर्माता अनुज कुमार ने अपनी फिल्म निर्माण कंपनी ए. एस. पिक्चर्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले व्यवसायिक मसालो से सजी फिल्म "मेहरारू बिना रतिया कइसे कटी" का निर्माण किया है। अनुज कुमार कहते है कि यह एक विशुद्ध व्यवसायिक फिल्म है जिसमें भोजपुरी दर्शको को सुपरहिट गीत, संगीत व मसाले देखने को मिलेगें। फिल्म का निर्देशन नवोदित अजय एस. झा के जिम्मे है। फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के कुँवर विक्रांत, मोनालिसा, आलोक कुमार, प्रकाश अवस्थी, अंजली, कोमल ढिल्लन, आनंद मोहन, अनुप अरोड़ा, विपीन सिंह, अन्नू सिंह, प्रमोद गोस्वामी व हीरालाल यादव की प्रमुख भूमिका है। फिल्म में गीत हैं अरविंद तिवारी के व संगीत है अमन श्लोक के। फिल्म के कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं। फिल्म में विक्रांत, मोनालिसा व कोमल ढिल्लन पर कई हॉट दृश्य फिल्माये गये हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई में जोर-शोर से जारी है।
‘गजब सीटी मारे सईयां...’ में सुदीप-मोनिका की जोड़ी
भोजपुरी नायक सुदीप पाण्डेय व नई अदाकारा मोनिका बत्रा की जोड़ी पदमावती पिक्चर्स के बैनर तले बन रही निर्माता अनिल जी सिंकर की फिल्म "गजब सिटी मारे सईंया पिछवारे" में देखने को मिलेगी। निर्देशक बलजीत सिंह की इस फिल्म में सुदीप व मोनिका का लव एंगल है। इस फिल्म में सुदीप व मोनिका के ऊपर कई गाने फिल्माये गये हैं। फिल्म में सुदीप मोनिका के साथ मनोज द्विवेदी, सुप्रेरणा सिंह व संजय पाण्डेय की प्रमुख भूमिकायें है। फिल्म के गीतकार राजेश मिश्रा, फणिन्द्र राव, संगीतकार छोटे बाबा है। बकौल सुदीप-मोनिका दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी यह फिल्म।
चार फरवरी से चुनावी समर में उतरेंगे रवि किशन
भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन आगामी चार फरवरी से उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे. फिल्मो की शूटिंग में व्यस्तता के वावजूद उन्होंने कोंग्रेस आलाकमान की बात मानते हुए चुनाव प्रचार करने का फैसला किया है. रवि किशन के अनुसार वो पूर्वांचल के सभी विधान सभा क्षेत्रो में कोंग्रेसी उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट माँगना चाहते हैं , लेकिन फिल्मो की लम्बी कतार की वजह से इसमें अड़चन आ रही है , फिर भी वो अधिक से अधिक विधान सभा का चुनावी दौरा करेंगे . उन्होंने विश्वास जताया की राहुल गांधी का युवा नेतृत्व इस बार लम्बे समय बाद उत्तर प्रदेश में कोंग्रेस की सरकार लाएगी. फिलहाल सिलवासा में सुप्रसिद्ध निर्देशक दयाल निहलानी की फिल्म की शूटिंग कर रहे रवि किशन को चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए अपने दो निर्माताओं से शूटिंग की तारीख आगे बढाने का अनुरोध करना पड़ा है . रवि किशन के अनुरोध को उन्होंने भी स्वीकारते हुए अपनी शूटिंग की तारीख आगे बढ़ा दी है. उल्लेखनीय है की कोंग्रेस ने पिछले चुनाव की तरह इस चुनाव में भी रवि किशन के लिए विशेष हेलिकोप्टर की व्यवस्था की है ताकि वो अधिक से अधिक विधान सभा क्षेत्रो में चुनाव प्रचार कर सके . इसके अलावा रवि किशन ने मुंबई महानगर पालिका के चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लेना स्वीकार कर लिया है . मुंबई में कुल कितने इलाको में रवि किशन की चुनावी सभा होगी इसका खुलासा जल्द ही मुंबई कोंग्रेस करेगी
डकैत को दिल दे बैठी चांदनी
गुजराती फिल्मो की सुपर अदाकारा चांदनी चोपड़ा इन दिनों एक डकैत के प्यार में पागल हो गयी है वो भी एक भोजपुरिया डकैत को . जी हाँ चांदनी बिरजू नाम के एक भोले भाले युवक से प्यार करती थी लेकिन हालात बस बिरजू डकैत बन जाता है , फिर भी चांदनी का प्यार बिरजू से कम नहीं होता है . वह ना सिर्फ डकैत के साथ बीहड़ो में भटकती है बल्कि उन्हें भरोसा है डकैत बिरजू एक ना एक दिन वापस भोला भाला बिरजू बन कर लौटेगा . आप सोच रहे होंगे की ये हकीकत है या फ़साना ? तो आपको बता दें की यहाँ पूरा मामला फ़िल्मी है . दरअसल चांदनी चोपड़ा निर्देशक रवि भूषण की फिल्म डकैत में सुपर स्टार पवन सिंह की प्रेमिका की भूमिका में हैं. चांदनी के अनुसार डकैत के लिए जब निर्देशक रविभूषण ने इस भूमिका के लिए बताया तो लगा भोजपुरी में वापसी के लिए इससे अच्छी फिल्म कोई हो ही नहीं सकती . निर्देशक रवि भूषण के अनुसार चांदनी में गजब की अभिनय क्षमता है और डकैत में उसने इसका बखूबी परिचय दिया है. मिथिला टाकिज के बैनर तले निर्मित डकैत जल्द ही दर्शको के सामने होंगी.
News by:- Uday Bhagat
News by:- Uday Bhagat
Subscribe to:
Posts (Atom)


