Monday, 12 March 2012

वर्दी वाला गुंडा बने रजनीश झा जी

करीब तीन दर्जन छतीसगढ़ी फिल्मों के सफल अभिनेता रजनीश झा जी निर्माता राजेश सिंह व पप्पू जी की भोजपुरी फिल्म - दिल ले गईल ओढनिया वाली में मुख्य खलनायक कि भूमिका निभाने के बाद अब उन्हीं के प्रोडक्शन की हिंदी फिल्म- वर्दी वाला गुंडा में फिर से खलनायक के किरदार में नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं, प्रसिद्द निर्देशक फारूख सिद्दकी. जिनके निर्देशन के बारे में हर कोई तारीफ एक ही पुल बंधता है और बात सही भी है, क्योंकि फारूख सिद्दकी एक सुलझे हुए निर्देशक के अलावा तकनीकी रूप से भी मजबूत हैं.
रजनीश झा जी कहते हैं कि मैं निर्माता रजेश जी व पप्पू जी का जितना भी धन्यवाद् दूं वह कम होगा क्योंकि उन्होंने बतौर एक बार फिरसे चयन किया तथा मझे हुए निर्देशक के साथ करने का मौका भी दिया. फारूख जी के साथ काम करके बहुत ही अच्छा अनुभव मिला.\" इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दिनेशलाल यादव निरहुआ, अंजना सिंह और शशिमोहन सिंह हैं.

Anjana Singh with Nirahua in VARDI WALA GUNDA Photo

‘‘बिदेसिया’’ बने निरहुआ

भोजपुरी फिल्मो के जूबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ’’ अब बड़े पर्दे पर ‘‘बिदेसिया’’ की भूमिका निभाते दिखेंगे। निरहुआ यशी फिल्मस् प्रा0लि0 और महुआ मिडीया प्रा0लि0 के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘‘बिदेसिया’’ में भिखारी ठाकुर के नाटक बिदेसिया से प्रेरित बिदेसी के भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में बिदेसी की नई नवेली दुल्हन हैं पटना की छवि पाण्डेय वही मुंबई में ‘बिदेसी’ जिस लड़की के मायाजाल में फंसते है उसकी भुमिका में हैं भोजपुरी की टाप अदाकारा पाखी हेगड़े । निर्माता अभय सिन्हा के इस फिल्म के निर्देशक हैं रंजन कुमार सिंह। बकौल निरहुआ ‘‘बिदेसिया’’ का भूमिका निभाना मेरे फिल्मी कैरियर के सबसे सुखद क्षण में से एक है।

Sunday, 11 March 2012

Durga First Look

Staring:- Viraj Bhatt, Rani Chatterjee, Awadesh Mishra

अर्जुन तांगे वाला की " धड़के ला तोहरा नामे करेजवा

"आदि शक्ति एंटरटेनमेंट" के बॅनर तले बन र्ही फिल्म " धड़के ला तोहरा नामे करेजवा" की शूटिंग गुजरात के राज़पीपला मे जोरो शॉरो से निर्देशक दिनेश यादव के देख रेख मे चल रही है!
ये एक पूरी तरह से और फ़िल्मो से थोड़ी हट के होगी, अभिनेता विजय वर्मा ने इस फिल्म मे अर्जुन तांगेवाला का किरदार निभाया है,साथ मे उन के छोटे भाई के रूप मे कालुवा भी एक़शन करने के साथ साथ निशा से रोमान्स लड़ाते नज़र आएँगे!
विजय वर्मा कहते है की उन्हे एक़शन करना बहूत ही पसद है और वो दिल से एक़शन करते है ! फिल्म के गीत तो ऐसे है की दर्शक मंत्रमुग्धा हो जाएँगे और साथ मे आईटम गीत के बोल पर अगर सीमा सिंग के बिच्छू के जैसे डॅंक मारने वाले ठुमके दिख जाए तो सोने पे सुहागा!
इस फिल्म के खलनायक है संजय पांडे , उमेश सिंग,नीरज राज पॉडेल, आयाज़ ख़ान ! अन्य महत्वपूर्ण कलाकारो मे अनद मोहन, तेजबाहादुर यादव , किरण यादव,विनोद मिश्रा,कृष्णा पांडे ,कौशल शर्मा एवम के.के.गोस्वामी भी दिखेंगे
इस फिल्म के एक़शन मास्टर हीरा यादव है जिन्होने कई सूपरहिट फ़िल्मो मे अपना एक़शन दिया हुआ है!
News by:- Ashi Tiwari

सुरेन्द्र मिश्रा और रमाकांत प्रसाद मचायेंगे गदर

भोजपुरी फिल्मों के जाने माने लेखक सुरेन्द्र मिश्रा अब ‘गदर’ मचायेंगे। जी हां! सुरेन्द्र मिश्रा अब निर्माता-निर्देशक रमाकांत प्रसाद की अगली मल्टी स्टारर फिल्म ‘गदर’ ना सिर्फ कहानी लिख रहे हैं बल्कि पटकथा और संवाद भी इस फिल्म का सुरेन्द्र मिश्रा ही लिख रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि सुरेन्द्र मिश्रा ने इसके पहले भी रमाकांत प्रसाद की फिल्में ‘लड़ाईला अंखिया ओ लवंडे राजा’ तथा ‘खून पसीना’ लिखा था जिसने खूब हंगामा मचाया। सुरेन्द्र मिश्रा ही रमाकांत प्रसाद की फिल्म ‘जानवर’ लिख रहे हैं। ‘गदर’ फिल्म को लेकर सुरेन्द्र मिश्रा काफी उत्साह में हैं। वे कहते हैं कमाल की फिल्म होगी ‘गदर’। इस फिल्म मे भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ मुख्य भूमिका में होंगे। वैसे आपको बता दें कि सुरेन्द्र मिश्रा रचनात्मक स्वभाव के हैं और आज 8 से ज़्यादा हिन्दी फिल्मों में गीत लेखन, 25 से ज़्यादा एलबम लेखन तथा 30 से ज़्यादा भोजपुरी फिल्मों में कथा-पटकथा और संवाद लेखक के तौर पर मजबूत पहचान है उनकी। फिल्मों में के.सी. बोकाडिया की फिल्म ‘प्यार जिन्दगी है’ के अलावा ‘हमदम’, ‘मनोरमा 60 फिट अण्डर’ जैसी सुपर डुपर हिट फिल्मों के गीत लिखने वाले सुरेन्द्र मिश्रा को भोजपुरी की ओर मोड़ा निर्माता आलोक कुमार ने। आलोक कुमार ने कथा-पटकथा और संवाद लेखन का काम अपनी फिल्म ‘ओढ़निया कमाल करे’ के लिए सुरेन्द्र मिश्रा को सौंपा। कलम का जादू चला और यह फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई। सुरेन्द्र मिश्रा ने अब तक ‘देवा’, ‘पांडव’, ‘कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाई के’, ‘खिलाड़ी नम्बर वन’, ‘मर्द नम्बर वन’, ‘बिदाई’’, ‘धरमवीर’, ‘परिवार’, ‘बृजवा’, ‘खटाईलाल मिठाईलाल’, ‘चंदू की चमेली’, ‘हो गईली दिवाना तोहरे प्यार में’, ‘रंगीला बाबू’, ‘दुल्हा अलबेला’, ‘किशन अर्जुन’, ‘कर्तव्य’, ‘कुरुक्षेत्र’, ‘छोटका भईया जिन्दाबाद’, ‘मार देब गोली केहू ना बोली’, ‘जरा देब दुनिया तोहरे प्यार में’, ‘धर्मात्मा’, ‘मृत्युंजय’, ‘जाड़े में बलमा प्यारा लगे’, ‘तू ही मोर बालमा’, ‘जंग’, ‘जुदाई’, ‘लड़ाईला अंखिया ओ लवंडे राजा’, ‘एलान बा’ तथा हालिया प्रदर्शित सुपर डुपर हिट फिल्म ‘खून पसीना’ की कथा पटकथा तथा संवाद लिखा। सुरेन्द्र मिश्रा की आने वाली फिल्में हैं ‘जानवर’, ‘एक बिहारी सौ पर भारी’, ‘रखवाला’, ‘घात प्रतिघात’, ‘दिल त पागल होला’, ‘चुन्नू बाबू सिंगापुरी’, ‘यादव पान भंडार’, ‘राम बनवले जोड़ी’, ‘ज्वालामंडी’ तथा ‘गदर’।

Thursday, 8 March 2012

धड़के ला तोहरा नामे करेजवा" के सेट पे रानी चटर्जी और संजय पांडे की होली

आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली ,खेलेंगे हम होली खेलेंगे हम होली हो खेलेंगे हम होली!
कहते है होली के त्योहार से कोई अछूता नही रह पाता है , रंग देख के बच्चा ,जवान या बुढ्ढा हो सब का दिल मचल जाता है ! ठीक ऐसे ही गुजरात के राज पीपला मे दिनेश यादव निर्देशित फिल्म " धड़के ला तोहरा नामे करेजवा" की शूटिंग के दौरान अभिनेता संजय पांडे और अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एक दूसरे को रंग लगा के होली मनाई!
साथ मे किरण यादव ,तेज बहादुर यादव , समीर ( रानी चटर्जी के भाई ) और आशि तिवारी भी उन के साथ रंग की जगह अबीर से सराबोर दिखे!
संजय पांडे ने कहा की होली मे किसी को जबरदस्त रंग नही लगांना चाहिए , ये प्यार का त्योहार है और इसे प्यार के साथ ही मानना चाहिए!