भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक अंजना सिंह व प्रसिद्द अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी, भोजपुरिया खलनायकी के सिरमौर अवधेश मिश्रा, कोमेडी किंग मनोज टाइगर पर ग्रीन चिल्ली फिल्म्स एंड मिडिया प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म गोला बारूद का प्रोमोशनल सोंग मुंबई के रसियन विला में शूट किया गया. पीछा करके हमार लोगवा चुम्मा माँगा ता .. बोल वाले इस गाने को भोजपुरी की इन प्रसिद्द सितारों को डांस मास्टर रिक्की गुप्ता ने दो दर्ज़न डांसरो के साथ फिल्माया . यही नहीं इस गाने को बड़े कैनवास पर ले जाने के उद्देश्य से इस गाने के लिए भोजपुरी के नंबर वन निर्देशक राज कुमार आर.पाण्डेय और कैमरामेन से निर्देशक बने फ़िरोज़ खान का सहयोग लिया गया. प्रसिद्द वितरक प्रदीप सिंह व पी.जे फिल्म्स एंड मुजिक के हरीश जायसवाल ने बताया की अंजना सिंह पर प्रोमोशनल सोंग फिल्माने का उद्देश्य फिल्म के स्तर को और उंचा उठाना है क्योंकि अंजना सिंह आज की व्यस्ततम अदाकारा है , इसके अलावा भोजपुरिया दिग्गजों की मौजूदगी से गाने की शोभा और बढ़ गयी है. अंजना सिंह के अनुसार, जब उन्हें यह प्रस्ताव आया तो उन्होंने एक पल की देरी किये बिना हाँ कर दी क्योंकि भोजपुरी में प्रोमोशनल सोंग का चलन अभी शुरू नहीं हुआ है.
Friday, 6 April 2012
अब भोजपुरी फिल्मों में छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री "रीमा सिंह
भोजपुरी सिनेमा के "50 साल" के सुनहरे दौर का आकर्षण चारो तरफ फ़ैल रहा है, शायद यही वजह है कि आज भोजपुरी सिने जगत में हर भाषा के कलाकरों का पदार्पण हो रहा है. जी हाँ, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के चर्चित अभिनेता पेशे से एडिशनल एस०पी० "शशिमोहन सिंह" तथा 3 दर्जन से अधिक छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता- "रजनीश झांजी" के बाद अब वहाँ की चर्चित अभिनेत्री "रीमा सिंह" ने भोजपुरी सिने जगत में कदम रख दिया है. छत्तीसगढ़ी भाषा की निर्माता- "राकी दासानी व प्रकाश अवस्थी" एवं निर्देशक - "सतीश जैन" की ( सिल्वर जुबली) फिल्म- "मया" से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली रीमा सिंह ने लगभग एक दर्जन फिल्मों बतौर नायिका काम कर चुकी हैं, अन्य प्रमुख हिट फिल्मों की बात करें तो "सजना मोर", "भोला और शंकर", "राम बनाही जोड़ी", "दिल परदेशी होगे रे", "सलाम छत्तीसगढ़" एवं "मोहिनी" इत्यादि है.
भिलाई छत्तीसगढ़ में पली-बढ़ी रीमा सिंह छत्तीसगढ़ी भाषा के अलावा पैतृक गाँव महमदपुर, छपरा (बिहार) होने की वजह से भोजपुरी भी फर्राटेदार बोलती है, उनकी "राजीव दास" निर्देशित एवं "सुनील छैला बिहारी" अभिनीत भोजपुरी फिल्म- "छैलाबाबू तू कईसन दिलदार बाड़ा हो" पिछले साल प्रदर्शित हो चुकी है. जिसमें उन्होंने गाँव की नटखट, चुलबुली लड़की की भूमिका निभाया था. पहली बार भोजपुरी भाषा में अभिनय करना उन्हें बहुत अच्छा लगा था और अब लम्बे अन्तराल के बाद फिर से निर्माता- "अजेश मिश्रा" एवं निर्देशक - "कौशल किशोर" की फिल्म- "जख्मी औरत" के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय हो गयी है. इसके अलावा अन्य कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग शीघ्र ही शरू होने वाली है.
माधुरी दीक्षित के अभिनय व नृत्य की कायल "रीमा सिंह' कहती हैं कि- "बचपन से ही मैं माधुरी दीक्षित जी की प्रशंसक रही हूँ तथा उनका नृत्य व अभिनय मुझे बहुत प्रभावित करता है और सच कहूं तो उनकी फिल्मों को देखकर ही मुझे अभिनय के प्रति लगाव हुआ और आज बतौर अभिनेत्री कार्यरत हूँ.

गंगा सिर्फ नदी नहीं वरन संस्कार है - रवि किशन
भोजपुरिया टाइगर रवि किशन ने गंगा की अविरलता निर्मलता के अभियान को अपना समर्थन देते हुए हर संभव मदद देने की बात है . बनारस में उन्होंने इसकी शुरुवात भी कर दी. रवि किशन बनारस में फिल्म मोहल्ला अस्सी की शूटिंग कर रहे थे .अस्सी घाट पर गूंजते गीत 'गंगा रे जरा ठहर यहां, क्यों कन्नी काट के जाती हो.' पर कलाकारों का भाव काशीवासियों को रिझा गया। साथ ही फिल्म यूनिट से जुड़े सभी सदस्यों के सीने पर चस्पा गंगा रक्षा से जुड़े स्टीकरों ने भी दिल से दिल के तार मजबूती से जोड़ दिए। यह भी जता दिया गंगा की किसी एक की नहीं सबकी मां है, उनकी रक्षा को हर किसी को खेवइया बनना होगा। रविकिशन ने कहा कि गंगा सिर्फ नदी नहीं वरन संस्कार है, जो हर भारतवासी में आकार लेती है। उसके बाधित या प्रदूषित होने का असर जनमानस पर भी पड़ेगा। उन्होंने गंगा की अविरलता व निर्मलीकरण से जुड़े हर अभियान में जी जान से जुटने का आह्वान किया। बनारस में मौजूद अभिनेता सन्नी देओल ने भी अपना समर्थन देने की बात कही है . उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर कीं उन्होंने कहा की काशी और गंगा से पुराना नाता है। यहां पहले भी आ चुका हूं, मोहल्ला अस्सी से जुड़ने के पीछे यही लगाव कारण बना। गंगा की रक्षा से जुड़े हर कार्य में सभी को जी जान से जुटना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि सभी गंगा की स्वच्छता को जतन कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। सन्नी का मानना है कि काशी का अंदाज निराला है, ऐसा कहीं और नहीं देखा जा सकता। यह सब गंगा की ही देन
जान तेरे नाम के मुख्य खलनायक "नीरज राज"
एक कहावत है- "सर सईया के दोहरे, जो पावक के तीर. देखन में छोटे लगे, घाव करे गंभीर". जी हाँ, यह कहावत सटीक बैठती है, साधारण कद- काठी के अभिनेता "नीरज राज" पर. प्रसिद्द निर्माता - निर्देशक रमाकान्त प्रसाद की शीघ्र ही प्रदर्शित हो रही फिल्म- "जान तेरे नाम" में अभिनेता 'नीरज राज" मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं.जिसमें विराज भट्ट तथा खेसारी लाल यादव हीरो हैं.और नीरज राज खूंखार डान की भूमिका हैं.
नीरज राज कहते हैं कि-" मैं रमाकान्त प्रसाद जी का बहुत शुक्रगुजार हूँ.क्योंकि अभिनेता तो बहुत से हैं पर उन्होंने छोटा डान की भूमिका हेतु मेरा ही चयन किया.यह किरदार निभाना मेरे लिए चुनौती थी मगर बहुत ही सहज रूप से कर लिया. मेरे बड़े भाई की भूमिका में विराज भट्ट का भी बहुत सहयोग मिला, गायक व नायक के रूप में सफल हो चुके खेसारीलाल यादव तथा मेरी कमेस्ट्री बहुत ही लाजवाब है. "
अन्य प्रदर्शित होने वाली फिल्में- निर्माता- निर्देशक रमाकांत प्रसाद की फिल्म- जानवर के अलावा निर्माता- राजेश सिंह व पप्पू भाई
तथा अरविन्द चौबे निर्देशित फिल्म- दिल ले गईल ओढनिया वाली, निर्देशक - दिनेश यादव की पहली भोजपुरी फिल्म- धड्केला तोहरे नावे करेजवा, निर्देशक - अमर बेताब की फिल्म- भोजपुरिया मजदूर, निर्देशक -बाली की फिल्म- मर्द ताँगे वाला है. और निर्माता "राजेश सिंह व पप्पू भाई की हिंदी फिल्म- वर्दी वाला गुंडा की शूटिंग चल रही है जिसके निर्देशक है- फारूख सिद्दकी तथा- हीरो हैं- दिनेश लाल यादव "निरहुआ" एवं शशिमोहन सिंह

Sunday, 1 April 2012
इश्क तेरा सुभान अल्लाह धूम धाम से मुहुरात संपन
ए. के. प्रोडक्शन हाउस फिल्म्स के बैनर तले बन रही विडियो एल्बम का धूमधाम से अँधेरी स्थित महांडा के स्वर-लता स्टूडियो में रिबन कट कर एव गणेश जी का पूजा करके मुहूर्त किया गया !
इस अवसर पर निर्माता सुधाशु खामकर एव अलोक कुशवाहा ने बताया की यह मेरी पहली हिंदी विडियो एल्बम हा जिसका निर्माण में कर रहा हु ! इस विडियो में कुछ 6 गाने हा जिसका रेकॉर्डिंग आज से सुरु की जा रही हे ! इस एल्बम में संगीतकार अफरोज खान का बहुत बड़ा योगदान हा मुझे फिल्म इंडस्ट्री में लाने का ! इस एल्बम में मो सलामत , विनोद राठौर , हर्ष राज शर्मा , अनामिका सिंह . सना खान एव प्रतिभा सिंह के स्वरों में रिकॉर्ड किया जायेगा ! इस एल्बम के माध्यम से नवोदित एक्टर धनजय सिंह को बॉलीवुड इडसट्री में लॉंच किया जा रहा हे ! हमारी दूसरी एल्बम परदेसी सजन की तैयारी भी चल रही हे ! इस एल्बम के रिलीज़ के बाद उसकी रेकॉर्डिंग की जाएगी एल्बम की शूटिंग माय में मुंबई के विभिंन लोकेशन पर की जाएगी ! निर्माता सुदंशु खामकर एव अलोक कुशवहा , निर्दशक नारायण सिंह (गुड्डू ) गीत साजन हरहर पूरी , संगीत अफरोज खान , छायांकन हरेन्द्र सिंह , नृत्य संतोष एवं सूरज एवं पी. आर. ओ. संजय भूषण पटियाला है.
मुख्य कलाकार नवोदित धनञ्जय सिंह, लवी श्रीवास्त, मानसी संखे, अनामिका सिंह, शशि कान्त शर्मा, ईशा पंडित इत्यादि है
बिहार सरकार लगावायेगी जयपुर में मनोज तिवारी की फिल्म प्रदर्शनी
भोजपुरी फिल्म नायक मनोज तिवारी की फिल्मों तथा उनसे जुड़े पोस्टरों की प्रदर्शनी का आयोजन बिहार सरकार द्वारा जयपुर में किया जा रहा है। भोजपुरी फिल्मों के प्रति लोगों को जागरूक बनाने की दिशा में क़दम उठाते हुए बिहार सरकार द्वारा यह पोस्टर प्रदर्शन ०५ अप्रैल से राजस्थान की राजधानी जयपुर में लगायी जायेगी, जिसमें भोजपुरी फिल्मों के सफर को फिल्मों के पोस्टर के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस सफर में योगदान देने के लिए भोजपुरी फिल्म नायक मनोज तिवारी की फिल्मों के पोस्टरों को भी स्थान दिया गया है। बिहार सरकार द्वारा अपने प्रदेश की भाषा की फिल्म इण्डस्ट्री को उन प्रदेशों में फैलाने का फैसला किया गया है जहां भोजपुरी फिल्मों का विस्तार नहीं हुआ है। गौरतलब हो कि हाल ही में भोजपुरी फिल्म नायक मनोज तिवारी का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक बड़े समारोह में सम्मान भी किया गया था। मनोज तिवारी की फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसा वाला’ तीसरे दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी जाती है जिसने भोजपुरी सिनेमा को फिर से खड़ा कर दिया था।
Subscribe to:
Posts (Atom)